---Advertisement---

Hair Growth Tips: पतले बालों को घना और लंबा कैसे करें? प्याज से पाएं मजबूत, खूबसूरत बाल इन 7 असरदार तरीकों से

By
On:
Follow Us

Hair Growth Tips: पतले बालों को घना और लंबा कैसे करें? जानिए प्याज से बालों को मजबूत और घना बनाने के 7 आसान घरेलू उपाय, जिनसे मिलेगा तेजी से फर्क और कम होगा हेयर फॉल।

आजकल हर कोई चाहता है घना, लंबा और चमकदार बालों का सपना हो पूरा। लेकिन अगर आपके बाल हो गए हैं पतले और कमजोर, तो इसका सॉल्यूशन आपके किचन में ही मौजूद है – प्याज। जी हां, प्याज बालों को जड़ से पोषण देकर उन्हें लंबा, घना और हेल्दी बनाता है।

प्याज में मौजूद सल्फर, एंटीऑक्सीडेंट्स और एंटीबैक्टीरियल गुण स्कैल्प को हेल्दी रखते हैं और हेयर ग्रोथ को बूस्ट करते हैं। तो चलिए जानते हैं कि पतले बालों को घना और लंबा कैसे करें प्याज से, वो भी 100% नेचुरल और इफेक्टिव तरीकों से।

प्याज और नारियल तेल: दो गुना फायदा

कैसे इस्तेमाल करें:

  • 2 बड़े चम्मच नारियल तेल गर्म करें
  • 1 प्याज को बारीक काटकर इसमें डालें
  • 5-7 मिनट तक पकाएं और छान लें
  • ठंडा होने पर स्कैल्प और बालों में लगाएं

फायदे:
नारियल तेल बालों को नमी देता है और प्याज बालों की ग्रोथ को बढ़ाता है। दोनों मिलकर बालों को मोटा और मजबूत बनाते हैं।

प्याज से बालों को घना कैसे बनाएं
प्याज से बालों को घना कैसे बनाएं

प्याज और सरसों तेल: आयुर्वेदिक हेयर टॉनिक

कैसे इस्तेमाल करें:

  • 3 चम्मच सरसों तेल गर्म करें
  • 1 प्याज के टुकड़े डालकर पकाएं
  • ठंडा कर छान लें और रातभर लगाएं

फायदे:
सरसों का तेल बालों की जड़ें मज़बूत करता है और प्याज बालों को टूटने से रोकता है।

प्याज और मेथी दाना: झड़ते बालों का रामबाण इलाज

कैसे इस्तेमाल करें:

  • 1 चम्मच मेथी रातभर भिगोएं
  • सुबह पीसकर पेस्ट बनाएं
  • इसमें प्याज का रस मिलाएं
  • बालों में लगाकर 40 मिनट बाद धो लें

फायदे:
मेथी हेयर फॉल को कम करती है और प्याज स्कैल्प को पोषण देता है।

प्याज और करी पत्ता: बालों को बनाए हेल्दी और शाइनी

कैसे इस्तेमाल करें:

  • कुछ करी पत्तों का पेस्ट बनाएं
  • उसमें प्याज का रस मिलाएं
  • स्कैल्प और बालों में लगाएं
  • 45 मिनट बाद माइल्ड शैंपू से धो लें

फायदे:
करी पत्ते में मौजूद बायोटिन बालों की ग्रोथ में सहायक होते हैं।

प्याज से बालों को घना कैसे बनाएं

प्याज और एलोवेरा जेल: स्कैल्प के लिए कूलिंग और ग्रोथ बूस्टर

कैसे इस्तेमाल करें:

  • 2 चम्मच एलोवेरा जेल लें
  • 1 चम्मच प्याज रस मिलाएं
  • स्कैल्प में हल्के हाथों से मसाज करें
  • 30 मिनट बाद धो लें

फायदे:
एलोवेरा जलन और डैंड्रफ से राहत देता है, प्याज बालों को घना करता है।

प्याज और अंडा मास्क: प्रोटीन + सल्फर का पावरफुल कॉम्बो

कैसे इस्तेमाल करें:

  • 1 अंडा + 2 चम्मच प्याज रस मिलाएं
  • अच्छे से मिक्स करके बालों में लगाएं
  • 30 मिनट बाद शैंपू करें

फायदे:
अंडे में मौजूद प्रोटीन बालों को मजबूत करता है और प्याज नए बालों की ग्रोथ को बढ़ाता है।

प्याज का सीधा रस: सबसे आसान उपाय

कैसे इस्तेमाल करें:

  • प्याज को घिसकर या मिक्सी में पीसकर रस निकालें
  • स्कैल्प पर कॉटन से लगाएं
  • 30-40 मिनट बाद शैंपू करें

फायदे:
यह सबसे आसान और असरदार तरीका है बालों को घना और लंबा बनाने का।

प्याज का इस्तेमाल करते समय ध्यान रखें

  • हर बार ताजे प्याज का रस ही इस्तेमाल करें
  • 2-3 बार हफ्ते में लगाएं ज्यादा असर के लिए
  • प्याज लगाने के बाद हल्का माइल्ड शैंपू ही यूज़ करें
  • अगर स्कैल्प सेंसिटिव है, तो पहले पैच टेस्ट करें

अगर आप भी सोच रहे हैं कि पतले बालों को घना और लंबा कैसे करें, तो प्याज से बेहतर कोई घरेलू उपाय नहीं हो सकता। यह ना सिर्फ बालों को मजबूती देता है, बल्कि हेयर फॉल, डैंड्रफ और स्कैल्प इंफेक्शन जैसी समस्याओं से भी राहत दिलाता है।

Admin

I am a dedicated health and fitness writer with two years of experience covering a wide range of health issues. My unique perspective allows me to deliver insightful and impactful content in the health world.

For Feedback - mohdhafizatdc1@gmail.com
Join Our WhatsApp Channel

Leave a Comment